Trending

Mens Fashion Tips: कुर्ता पजामा से नेहरू जैकेट…पुरुषों के 5 ट्रेंडिग आउफिट, गर्मियों की शादी के लिए बेस्ट

Satya Report: आज के समय में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को भी दर्शाता है. इसलिए जरूरी है कि आप ऐसा लुक चुनें जो आपकी स्टाइल को उभारे और साथ ही मौसम के हिसाब से भी बिल्कुल फिट बैठे. महिलाओं के पास तो इसके बहुत ऑप्शन होते हैं. लेकिन पुरुषों को अपने लिए एक कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट चुनना मुश्किल काम लगता है. अगर आप भी किसी शादी को अटेंड करने वाले हैं और एक परफेक्ट आउटफिट तलाश रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. यहां हम आपको 5 ऐसे ट्रेंडिंग आउटफिट बताने जा रहे हैं जो गर्मियों की शादियों में न सिर्फ कूल और कम्फर्टेबल रखेंगे, बल्कि आपको भीड़ में सबसे अलग भी दिखाएंगे.

Mens Fashion Tips: कुर्ता पजामा से नेहरू जैकेट…पुरुषों के 5 ट्रेंडिग आउफिट, गर्मियों की शादी के लिए बेस्ट
Mens Fashion Tips: कुर्ता पजामा से नेहरू जैकेट…पुरुषों के 5 ट्रेंडिग आउफिट, गर्मियों की शादी के लिए बेस्ट

इन ट्रेडिंग पहनावे में क्लासिक कुर्तापजामा से लेकर स्टाइलिश नेहरू जैकेट तक शामिल है. इनके हल्के फैब्रिक, पेस्टल कलर्स और मिनिमल डिजाइन गर्मियों की शादियों के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहते हैं, तो सही आउटफिट का चुनाव बेहद जरूरी है.

लिनन कुर्तापजामा

लिनन फैब्रिक गर्मियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. यह हल्का, ब्रीदेबल और काफी स्टाइलिश लगता है. ऐसे में अगर आप भी गर्मी की किसी शादी में जा रहे हैं तो कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए लिनन का कुर्ता पजामा पहन सकते हैं. पेस्टल या हल्के रंगों का कुर्तापायजामा पहनकर आप एक सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पा सकते हैं.

कॉटन नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता

अगर आप थोड़ा फॉर्मल और ट्रेडिशनल लुक चाहते हैं, तो कॉटन कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह आपको रॉयल लुक देता है और साथ ही गर्मी भी कम लगती है.इसे पहन आप भीड़ से अलग भी दिखेंगे और स्टाइलिश भी.

शॉर्ट कुर्ता के साथ चूड़ीदार या ट्राउजर

शॉर्ट कुर्ता आजकल काफी ट्रेंड में है. महिलाएं तो इसे खूब पसंद कर रही हैं. वहीं पुरुषों के फैशन में भी अब इसने अपनी जगह बना ली है. आप इसे चूड़ीदार या स्ट्रेट पैंट के साथ पहनकर मॉडर्न और कूल लुक पा सकते हैं. यह आउटफिट शादी के फंक्शन जैसे मेहंदी या हल्दी के लिए बढ़िया रहता है.

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor

हल्का इंडोवेस्टर्न सेट

शादी में अगर सबसे हटकर लगना चाहते हैं तो हल्का इंडो वेस्टर्न सेट बेस्ट आउटफिट हो सकता है. यह आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा, खासकर शाम के फंक्शन में. इसके लिए आप लिनन, कॉटन या फिर रेयॉन फैब्रिक चुन सकते हैं, जो ब्रीदेबल भी होते हैं और बॉडी पर कपड़े की फिटिंग भी अच्छे देते हैं.

कॉटन शर्ट के साथ एथनिक पैंट

अगर आप ज्यादा ट्रेडिशनल नहीं पहनना चाहते, तो एक अच्छी कॉटन शर्ट के साथ एथनिक पैंट या ट्राउजर पहन सकते हैं. यह लुक सिंपल, स्मार्ट और गर्मियों के लिए परफेक्ट होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply