Satya Report: गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक की बजाय घर पर बनी हेल्दी ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए. खीरा पहले ही पानी से भरपूर होता है और अगर आप इसकी ड्रिंक बनाकर पीते हैं तो ये टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी रहती है. खीरा पानी के साथ ही पोषक तत्वों का खजाना भी है. इसमें विटामिन ए और सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए खीरा का सेवन आपकी त्वचा के साथ ही आंखों को भी फायदा पहुंचाता है. ड्रिंक्स बनाने के दौरान इसमें कई और चीजें भी डाली जाती हैं, जिससे न्यूट्रिशनल वैल्यू भी बढ़ जाती है.

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, खीरा में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, फ्लोराइड, बी कॉम्प्लेक्स के कुछ विटामिन, विटामिन सी, विटामिन ए , ल्यूटिनज़ेक्सैंथिन, विटामिन के और कुछ फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं खीरा से बनने वाली ड्रिंक की रेसिपी.
खीरा का लेमोनेड
आप खीरा लेमोनेड बना सकते हैं. इसके लिए खीरा को छीलकर टुकड़ों में काट लें. फिर ग्राइंडर में नींबू का रस, पुदीना की प त्तियां,स्वाद के मुताबिक चीनी या शहद, थोड़ा सा काला नमक और ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. गिलास में छानें और ऊपर से आइस क्यूब्स के साथ ही पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें. खट्टेमीठे स्वाद वाली ये ड्रिंक आपको तुरंत ताजगी देने के साथ ही भरपूर विटामिन सी भी देगी.
खीरा और पुदीना की ड्रिंक
गर्मियों के लिए खीरा और पुदीना की ड्रिंक भी कमाल की लगती है. इसके लिए खीरा को स्लाइस में काटें. थोड़े पुदीना के पत्ता लें और प्लेन सोडा लें. एक गिलास में नींबू के स्लाइस, खीरा, पुदीना को डालकर मडलर से क्रश कर लें. इसमें आप प्लेन सोडा मिलाएं और क्रश आइस डालकर बस एंजॉय करें.
Getty Images
खीरा और तुलसी की ड्रिंक
इस समर सीजन आप खीरा और तुलसी की ड्रिंक ट्राई करें. आप खीरा के साथ तुलसी की पत्तियों को ब्लेंड कर लें. इसे छान लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं. थोड़ा सा ठंडा पानी और कद्दूकस किया गया खीरा एड करें. मिठास के लिए थोड़ा सा शहद मिलाएं और तुलसी से ही गार्निश करके सर्व करें. ये ड्रिंक ताजगी भी देगी और हाइड्रेट रखने के साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगी.
खीरातरबूज की ड्रिंक
आप खीरा का मॉकटेल बना सकते हैं. इसके लिए खीरा और तरबूज को पहले टुकड़ों में काटकर ब्लेंड करके छान लें. इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस डालने के साथ ही फिज या फिर सोडा वाटर एड करें. बर्फ मिलाकर ये वाइब्रेंट टेस्ट की ड्रिंक आप खुद भी एंजॉय करें और फैमिली को भी पिलाएं.
खीरा की ट्रॉपिकल ड्रिंक
आप खीरा की ट्रॉपिकल ड्रिंक भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ अलगअलग फ्रूट्स चाहिए होंगे. खीरा, अनानास, नींबू का रस, काला नमक और नारियल का पानी साथ में ब्लेंड करें. आप चाहे तो इसमें मिठास के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं. बर्फ को इसमें क्रश करके डालें और ठंडाठंडा सर्व करें. ये ड्रिंक आपको तुरंत ताजगी महसूस कराएगी.



