DharamIndia

Mulank 9: 9,18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय!

Satya Report: Number 9 People Nature And Behavior: ज्योतिषशास्त्र और अंक ज्योतिष की दुनिया भी अपने आप में तमाम राज समेटे हुए है। इसके जानकार लोग इससे जुड़ी गणनाओं के आधार पर लोगों के भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़ी तमाम तरह की जानकारियां देते है।आज हम मूलांक 9 वालों के बारे में बात करते हैं. आखिर मूलांक 9 वाले लोग कैसे होते हैं. उनकी क्या कमियां और खासियत होती है

Mulank 9: 9,18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय!
Mulank 9: 9,18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय!

9, 18 या 27 तारीखों में जन्मे लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की जन्मतिथि 9, 18 या 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है। मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग ऊर्जा से भरपूर, साहसी और भावनात्मक रूप से काफी तीव्र होते हैं।

यही स्वभाव इनके प्रेम जीवन में भी साफ नजर आता है। मूलांक 9 वाले लोग प्यार को बहुत गहराई से महसूस करते हैं और जब किसी से प्रेम करते हैं तो पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ निभाते हैं।

निडर और मेहनती होते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, वाले जातक साहसी होने के साथसाथ नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है। साथ ही यह लोग हर मुश्किल परिस्थिति का डरकर सामना करते हैं। मूलांक 9 के लोग स्वभाव से निडर और मेहनती भी होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग तब तक हार नहीं मानते, जब तक सफलता हासिल न कर लें।

सामाजिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों के लिए अनुकूल

साथ ही यह लोग निर्णय लेने वाले कामों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं अगर इनके करियर की बात करें, तो इन जातकों के लिए सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा, कानून और व्यवस्था, सामाजिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

मूलांक 9 वाले होती हैं ये कमियां

मूलांक 9 के जातकों की कमियों की बात की जाए, तो इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। यह लोग गुस्से में बेकाबू हो जाते हैं और फिर किसी भी नहीं सुनते। साथ ही यह जातक थोड़े के भी माने जाते हैं।

यह लोग छोटीछोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं और नाराज हो जाते हैं। साथ ही ये जातक काफी मूडी और आसली भी माने जाते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण इन्हें कभीकभी रिश्तों और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़े

ये उपाय आ सकते हैं आपके काम

  • मूलांक 9 के जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • अपने पर्स में लाल रंग का रुमाल या छोटा सालाल कपड़ा जरूर रखें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें।
  • धैर्य बनाए रखना आपके लिए सफलता की कुंजी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply