HealthIndia

बढ़ती गर्मी में प्रेगनेंट महिलाएं किस तरह रखें सेहत का ध्यान?

Satya Report: देश के कई हिस्सों में गर्मी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसका असर आम लोगों के साथसाथ प्रेगनेंट महिलाओं की सेहत पर भी ज्यादा पड़ता है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर पहले से ही कई बदलावों से गुजर रहा होता है, ऐसे में बढ़ती गर्मी इस स्थिति को और मुश्किल बना सकती है. ज्यादा गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ महिलाओं को ज्यादा पसीना आना, बेचैनी और शरीर का तापमान बढ़ने जैसी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं.

बढ़ती गर्मी में प्रेगनेंट महिलाएं किस तरह रखें सेहत का ध्यान?
बढ़ती गर्मी में प्रेगनेंट महिलाएं किस तरह रखें सेहत का ध्यान?

इसके अलावा, लंबे समय तक धूप में रहने से पर भी असर पड़ सकता है और शरीर जल्दी थक सकता है. गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी इसका असर पड़ सकता है, इसलिए इस दौरान अधिक सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है. कई बार महिलाएं इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इन संकेतों को समझा जाए और सतर्क रहा जाए. आइए जानते हैं कि इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं कैसे अपनी सेहत का ध्यान रख सकती हैं.

बढ़ती गर्मी में प्रेगनेंट महिलाएं कैसे रखें सेहत का ध्यान?

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि गर्मी के मौसम में प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए. सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. नारियल पानी, छाछ और ताजे जूस जैसे तरल पदार्थ भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. समय पर और संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है, जिसमें फल, सब्जियां और पोषक तत्व शामिल हों.

तेज धूप में बाहर जाने से बचना चाहिए, खासकर दोपहर के समय. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता या दुपट्टे से सिर ढककर रखें. घर के अंदर ठंडा और आरामदायक माहौल बनाए रखें. साथ ही, ज्यादा थकान से बचें और बीचबीच में आराम करते रहें, ताकि शरीर पर ज्यादा दबाव न पड़े.

कपड़ों के फैब्रिक पर भी ध्यान दें

गर्मी में सही कपड़े पहनना भी बहुत जरूरी होता है, खासकर प्रेगनेंट महिलाओं के लिए. हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे शरीर को हवा मिलती है और पसीना कम आता है.

सिंथेटिक या टाइट कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और असहजता महसूस हो सकती है. हल्के रंग के कपड़े पहनना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि ये गर्मी को कम आकर्षित करते हैं. आरामदायक कपड़े पहनने से दिनभर बेहतर महसूस होता है.

ये भी जरूरी

गर्मी के मौसम में नियमित रूप से आराम करना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और अगर ज्यादा चक्कर, थकान या असहजता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. नियमित चेकअप कराते रहें, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सही बनी रहे. सही देखभाल से इस मौसम में भी स्वस्थ रहा जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply