CricketIndia

बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने लिया कड़ा एक्शन

Satya Report: Bangladesh Cricket: महिला क्रिकेट में अनुशासन को लेकर ICC ने सख्त रुख अपनाया है। बांग्लादेश की स्पिनर नाहिदा अख्तर और बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना पर दूसरे ODI मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए ICC वूमेन्स चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे ODI में दोनों खिलाड़ियों ने अलगअलग लेवल1 के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत काट लिया गया।

बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने लिया कड़ा एक्शन
बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने लिया कड़ा एक्शन

राजशाही में खेले गए इस मुकाबले के दौरान नाहिदा अख्तर ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया। यह नियम किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद उकसाने वाले इशारे या शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। नाहिदा ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सेंडऑफ दिया।

अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी

वहीं, शर्मिन सुल्ताना  आर्टिकल 2.8 के तहत दोषी पाई गईं, जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। वह 16वें ओवर में LBW आउट दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले से नाखुश दिखीं, उन्होंने अपने बल्ले की ओर इशारा किया और क्रीज छोड़ने में भी देरी की।

दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑनफील्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और रोकेया सुल्ताना, थर्ड अंपायर डॉली रानी सरकार और फोर्थ अंपायर शाथिरा जाकिर जेसी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को दोनों खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। जुर्माने के अलावा, नाहिदा और शारमिन के खाते में एकएक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में यह दोनों का पहला अपराध है।

सीरीज 11 से बराबर

मैदान पर मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा ODI जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज 11 से बराबर कर दी। अब राजशाही के शाहिद कमरुज्जमान स्टेडियम में खेला जा रहा निर्णायक मुकाबला इस सीरीज का विजेता तय करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply