
Satya Report:
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं डीसी के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने इस दौरान इतिहास रच दिया है।
दरअसल, राहुल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी का एक प्रचंण रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केएल राहुल ने आईपीएल में अभी तक 152 मैचों में 233.33 की औसत से 5440 रन बना लिए हैं।
महज 13 रन बनाते ही केएल राहुल ने धोनी का ये रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वहीं एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल में 278 मैचों में 38.3 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी ठोके हैं।



