Trending

मुलायम इतना की मुंह में जाते ही घुल जाए, स्वादिष्ट लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Satya Report: Lauki Kofta Recipe: बच्चे अक्सर लौकी खाने से कतराते हैं। बहुत सारे बड़े लोगों को भी लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती है। ऐसे में अगर आप घर पर लौकी के कोफ्ता बना सकते हैं। अगर आप भी इसे घर में बनाते हैं लेकिन स्वाद अच्छा नहीं होता है तो यहां बताई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो करने पर यह मुलायम बनेगा और मुंह में जाते ही घुल जाएंगे। स्वादिष्ट बनाने के लिए क्याक्या मसाले इस्तेमाल करें और तरीका अपनाएं आइए जानें।

मुलायम इतना की मुंह में जाते ही घुल जाए, स्वादिष्ट लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका
मुलायम इतना की मुंह में जाते ही घुल जाए, स्वादिष्ट लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आधा किलो लौकी कद्दूकस की हुई
आधा कप बेसन
23 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
बारीक कटे 2 टमाटर
1 बारीट कटा प्याज
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
56 चम्मच बारीक कटा धनिया
तेल
हींग
एक चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक

लौकी के कोफ्ते बनाने का तरीका

लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए आपको लौकी को धोकर छील लें। फिर एक बर्तन में इसे कद्दूकस करके रखते जाएं। फिर आपको इसमें बारीक कटी हरी मिर्च मिलानी है। साथ में अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हरा धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला, बेसन और नमक डालना है। फिर इसे थोड़ी देर ढक कर रख दें।

बारीक टमाटर, हरी मिर्च और प्याज काटें। फिर पैन या कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें कोफ्ते का मिश्रण थोड़ाथोड़ा डालें और पकौड़ियां तैयार कर लें। इन्हें बाहर निकालकर रख दें। दोबारा कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें। फिर उसमें हींग, जीरा और तेजपत्ता डाल कर भूनें। फिर प्याज और हरी मिर्च डाल कर भून लें। प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तो टमाटर डाल कर भून लें। फिर फेंट कर दही डाल दें। ऐसा करने से टेक्सचर और टेस्ट अच्छा आता है। धनिया डालकर गार्निश करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply