Satya Report: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 7 मैचों में 254 रन बनाए हैं। अब 8वें मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज के ऊपर फिर से सभी की नजरें होंगी। वैभव का सामना अब होगा इस सीजन दूसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद से। पिछली भिड़ंत में इस सीजन वह हैदराबाद की टीम के खिलाफ और खाता नहीं खोल पाए थे। अब इस बार उनके निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड होंगे और साथ ही इस टीम से हिसाब चुकता करने का मौका होगा। साथ ही वह क्रिस गेल को पीछे छोड़ने के करीब हैं।

आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत जयपुर में होगी। सूर्यवंशी इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में बने थे। वह गोल्डन डक का शिकार हुए थे। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हार भी झेलनी पड़ी थी। अब इस बार दोनों टीमों के बीच सीजन की दूसरी भिड़ंत में वैभव कमाल कर सकते हैं। वह दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और पुरानी गलती से सीख भी सकते हैं।
वैभव के निशाने पर यह 2 रिकॉर्ड?
वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर इस पारी में 6 छक्के लगाते हैं तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे। उनके आईपीएल में 50 छक्के पूरे हो जाएंगे और वह सबसे तेज ऐसा करने वाले बल्लेबाज बनेंगे। अभी उन्होंने 14 पारियों में 44 छक्के आईपीएल में लगाए हैं।
IPL में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल: 25 पारी
- आंद्रे रसेल: 32 पारी
- अभिषेक शर्मा: 35 पारी
- एविन लुईस: 37 पारी
- निकोलस पूरन: 40 पारी
वहीं वैभव अगर इस पारी में 45 रन बनाते हैं तो उनके 1000 टी20 रन भी पूरे हो जाएंगे। फिलहाल वैभव सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बनने का मौका गंवा चुके हैं। वह अगर इस मैच में 45 रन बनाते हैं तो दूसरे सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में टॉप पर हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 1000 टी20 रन पूरे कर लिए थे। जबकि शॉन मार्श और ब्रैड हॉज ओवरऑल 23 पारियों में संयुक्त रूप से सबसे तेज ऐसा करने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।
राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद, ये है हेड टू हेड, स्क्वाड, प्लेइंग 11, पिचमौसम और लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यहां हेड टू हेड, स्क्वाड, प्लेइंग 11, पिचमौसम और लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी दी गई है।



