Satya Report: Astrology: चांदी को बेहद शुभ धातु माना जाता है। हालांकि राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए चांदी पहनना घाटे का सौदा हो सकता है। इन राशियों को चांदी पहनने से पहले कुंडली का सही से आकलन किसी योग्य ज्योतिष से जरूर करवाना चाहिए। अगर बिन किसी वजह के इन राशियों के लोग चांदी धारण करते हैं तो जीवन में बारबार दिक्कतों का सामना इनको करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि
राशिचक्र की पहली राशि मेष के जातकों के लिए चांदी अच्छी नहीं मानी जाती। ऐसा इसलिए है कि मेष अग्नि तत्व की राशि है और चांदी जल तत्व के कारक ग्रह चंद्रमा की धातु है। ऐसे में अग्नि तत्व वाले मेष के जातक अगर चांदी पहनते हैं तो अस्थिरता इनके जीवन में आ सकती है। इनको करियर क्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मानसिक रूप से भी ये बेचैन हो सकते हैं और भाग्य भी आपका साथ नहीं देता।
सिंह राशि
सूर्य और चंद्रमा भले ही आपस में मित्र हों लेकिन चंद्रमा की धातु चांदी सिंह वालों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। अग्नि तत्व के सिंह राशि वाले जातक अगर चांदी पहनते हैं तो इनकी ऊर्जा का क्षय होता है। सूर्य का तेज चांदी की शीतलता मन में द्वंद की स्थिति पैदा कर सकती है। इसके कारण आपके मानसम्मान में कमी और वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
धनु राशि
धनु भी अग्नि तत्व की ही राशि है इसलिए इनके लिए भी चांदी बहुत शुभ नहीं होती। चांदी पहनने से इनका भाग्य रूठ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में कमी का सामना भी इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। इनकी सेहत के लिए भी चांदी अच्छी नहीं मानी जाती है। इसलिए चांदी के आभूषण पहनने से इनको भी बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक चंद्रमा की नीच राशि है। इसलिए चंद्रमा का इनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि इनको भी चंद्रमा की धातु चांदी धारण नहीं करनी चाहिए। चांदी पहनने से मानसिक भ्रम और आर्थिक नुकसान इनको हो सकता है। वहीं किस्मत भी इनसे रूठ सकती है।



