Uttar Pradesh

3 साल के बेटे का गला रेतकर फांसी पर लटक गया शख्स, पत्नी ने बताई रात की पूरी घटना

Satya Report: झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमररपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली वाली घटना सामने आई है। गांव में प्रेम सिंह नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर अपने 3 साल के बेटे भरत की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा कि प्रेम सिंह घर में फांसी पर लटका हुआ था और उसके बेटे का लहुलुहान शव भी वहीं पड़ा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

3 साल के बेटे का गला रेतकर फांसी पर लटक गया शख्स, पत्नी ने बताई रात की पूरी घटना
3 साल के बेटे का गला रेतकर फांसी पर लटक गया शख्स, पत्नी ने बताई रात की पूरी घटना

‘पता ही नहीं चला बेटे को कब ले गया’

घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रेम सिंह की पत्नी आशा ने बताया कि शुक्रवार रात उसका पति एक समारोह से वापस आने के बाद शराब के नशे में था। आशा ने बताया कि नशे को लेकर उसकी अपने पति से कहासुनी हुई थी। उसने बताया कि उसका पति देर रात अपने बेटे को को सोते समय कब उठाकर ले गया, यह उसे पता ही नहीं चला। प्रेम सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार पालता था। पुलिस के मुताबिक, धारदार हथियार से बेटे की करने और फिर खुद आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि ‘विस्तृत पूछताछ एवं पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।’

प्रतापगढ़ में पिता ने की बेटी की हत्या

वहीं, सूबे के प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में भी एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पुलिस ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में रामलाल को गौरा अतरसंड गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि बुधवार को 30 साल की सोनम का शव घर के पास से बरामद किया गया। सोनम के पति अजय कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुर ने शराब के नशे में सोनम की हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान रामलाल ने अपराध स्वीकार कर लिया।

‘डंडे से हमला करके कुल्हाड़ी से मारा’

पुलिस के एक अधिकारी ने जांच के हवाले से बताया, ‘रात में उसने खाना न बनने को लेकर बेटी से विवाद किया। जब वह नशे में घर लौटा तो उसने बेटी से पूछा कि खाना क्यों नहीं बनाया। इस पर नाराज होकर बेटी ने जवाब दिया कि जब पिता शराब पीकर बाहर थे तो वह किसके लिए खाना बनाती।’ अधिकारी ने बताया कि ‘इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने पहले सोनम पर डंडे से हमला किया और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।’ पुलिस के अनुसार आरोपी ने खून के धब्बे साफ कर और साड़ी छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने कुल्हाड़ी और डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply