CricketIndia

DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह

Satya Report: Why is Mitchell Starc not playing against Punjab? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं। वह शोल्डर और एल्बो इंजरी से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 में वह टीम के साथ देर से जुड़े। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए थी और हाल ही में उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति दी गई। हालांकि टीम से जुड़ने के बावजूद स्टार्क अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं।

DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह
DC vs PBKS: दिल्ली के स्क्वाड में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, पर पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर; ये है बड़ी वजह

पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे स्टार्क

मिचेल स्टार्क भारतीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के लिए पहले ही भारत पहुंच गए हैं, लेकिन वह अभी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 1 मई से मैदान पर उतर सकते हैं, जब दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम छोटीछोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”

पंजाब किंग्स की कप्तानी का बयान

पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस को लेकर कहा, “टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता। सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वर्तमान में रहना होगा। सही आदतें अपनानी होंगी। इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।’

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: , पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल , नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply