Satya Report:
DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

DC vs PBKS: आईपीएल के 19वें सीजन का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में गेंदबाजी करती नजर आएगी।
DC vs PBKS: दोनों टीमों ने नहीं बदली प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए टीम की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें सेम प्लेइंग XI के साथ उतर रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पिछला मुकाबला खेला था।
🚨 TOSS 🚨@DelhiCapitals have won the toss & will bat first against @PunjabKingsIPL in New Delhi.
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/jKNpfCh1lo
— IndianPremierLeague April 25, 2026
DC vs PBKS: पॉइंट्स टेबल का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें 3 जीत और इतनी ही हार के साथ डीसी पॉइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर है। वहीं बात की जाए पंजाब किंग्स तो इस टीम ने अभी तक सीजन में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है औप पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है।
DC vs PBKS: दिल्लीपंजाब की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल , पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल , नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल



