Satya Report: KL Rahul Hundred: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी का आगाज कुछ खास नहीं रहा। दिल्ली को तीसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने तगड़ा झटका दे दिया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ मिलकर पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धोया और 10 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए बड़ा कारनामा कर दिया।

क्रिस गेल के बराबर पहुंचे केएल
केएल राहुल ने 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर शानदार चौका जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होने 47 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली। केएल के बल्ले से IPL में आया ये छठा शतक है। गेल के नाम भी इतने ही IPL शतक दर्ज हैं। केएल अब IPL में विराट कोहली के सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 सेंचुरी दूर हैं। कोहली ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने का कारनामा किया है।
IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली 8
- जोस बटलर 7
- क्रिस गेल 6
- केएल राहुल 6
- संजू सैमसन 5
केएल ने क्रिस गेल के अलावा दिग्गज रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली है। केएल का T20 क्रिकेट में यह 8वां शतक है। इस तरह वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में हिटमैन के बराबर पहुंच गए हैं। केएल और रोहित अब दोनों के T20 क्रिकेट में बराबर 88 शतक हो गए हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
- विराट कोहली 9
- रोहित शर्मा 8
- संजू सैमसन 8
- केएल राहुल 8



