Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा। राहुल का यह आईपीएल करियर में छठा शतक था। इस शतक के सथ उन्होंने क्रिस गेल की आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बराबरी कर ली। पंजाब किंग्स को शशांक सिंह खराब फील्डिंग भारी पड़ी। शशांक ने राहुल का तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैच छोड़ा।

शशांक सिंह ने जब केएल राहुल का कैच छोड़ा तब वह 8 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल का एक कैच विजयकुमार वैशाख ने भी छोड़ा। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने गेंदबाज की ओर सीधे तेज शॉट खेला। गेंद वैशाख के पैर पर लगी। राहुल ने 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौके से शतक पूरा किया। केएल राहुल ने 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था।



