Satya Report: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जुड़े मिमिक्री विवाद मामले में अभिनेता रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है। एक्टर ने अदालत में संशोधित हलफनामा दाखिल करते हुए अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था।

यह मामला उस कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां रणवीर सिंह पर फिल्म के एक किरदार की नकल करने और मंदिर की देवी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे रद्द कराने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था।
सुनवाई के दौरान की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता ने बिना शर्त माफी मांगते हुए नया हलफनामा दाखिल किया है। साथ ही उन्होंने मंदिर जाकर श्रद्धा प्रकट करने का भी आश्वासन दिया है।
अदालत ने कहा कि वह इस हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले का निपटारा करेगी। कोर्ट ने मौखिक रूप से यह भी कहा कि आदेश में दर्ज किया जाएगा कि रणवीर सिंह चार सप्ताह के भीतर मंदिर जाएंगे।
शिकायतकर्ता पक्ष ने अदालत से कहा कि यह सिर्फ कानूनी मामला नहीं, बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। इस पर कोर्ट ने भी माना कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है।
रणवीर सिंह की ओर से कहा गया कि वह सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं, इसलिए मामले के तथ्यों पर लंबी बहस नहीं की जा रही है। इससे पहले भी हाईकोर्ट सार्वजनिक मंचों पर जिम्मेदारी से बोलने की नसीहत दे चुकी है।



