Satya Report: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला। इससे पहले के दो मुकाबलों में वैभव का बल्ला नहीं चला था, लेकिन इस मैच में वो मानो सोचकर आए थे और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। वैभव ने हैदराबाद के उस गेंदबाजों की क्लास लगा ही जिसने उन्हें डक पर आउट किया था।

वैभव ने प्रफुल्ल हिंगे से लिया बदला
वैभव का ये इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ दूसरा मैच था, लेकिन इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में वो डक पर आउट हो गए थे। वैभव को हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने डक पर आउट कर पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इस मैच में वैभव ने हिंगे की धज्जियां उड़ा दी। इस मैच में हिंगे पहला ओवर फेंकने आए थे और उनका सामना यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ जिन्होंने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वैभव को दे दिया।
वैभव ने हिंगे की दूसरी गेंद को रोका और इस गेंद पर कोई रन नहीं बना, लेकिन फिर उन्होंने हिंगे की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर यानी लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाए। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी पारी के पहले ही ओवर में 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगे और ये कमाल वैभव सूर्यवंशी ने किया। वहीं वैभव ने इस मैच में पैट कमिंस का स्वागत भी छक्के के साथ किया यानी वैभव ने कमिंस का जो पहला गेंद फेस किया उस पर छ्क्का जड़ा।
वैभव ने की हेड की बराबरी
वैभव ने इस मैच के दौरान अपना अर्धशतक 15 गेंदों पर पूरा किया और वो इस लीग में पावरप्ले के दौरान चौथी बार 50 प्लस की पारी खेलने में सफल रहे। उन्होंने ट्रैविस हेड की बराबरी कर ली जिन्होंने पावरप्ले के दौरान इस लीग में 4 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। वैभव ने सुनील नरेन और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 33 बार ऐसा किया था।
IPL मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले बैटर्स
6 – डेविड वॉर्नर
4 – ट्रेविस हेड
4 – वैभव सूर्यवंशी
3 – सुनील नरेन
3 – क्रिस गेल
2 – केएल राहुल
ने मचाया कोहराम, रैनाइशान का रिकॉर्ड तोड़ रोहितसंजू की बराबरी पर आए; पंतगिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे
केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली और ये उनके आईपीएल करियर का छठा शतक रहा जबकि टी20 करियर का 8वां शतक रहा। केएल राहुल अब आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर भी बन गए हैं।



