Satya Report: इस साल 2026 में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड धुरंधर 2 के ही नाम दर्ज है। धुरंधर 2 ने 1700 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की है। लेकिन अब धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2026 की एक और सबसे बड़ी फिल्म रिलीज की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने पैन इंडिया थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स भी 250 करोड़ रुपयों में बेच दिए हैं। इस फिल्म का नाम है किंग और इसमें लीड निभाएंगे शाहरुख खान। खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाली हैं।

साल के अंत में रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान की फिल्म किंग इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। लंबे समय से इस फिल्म का काम चल रहा है और शूटिंग भी जोरों पर है। बीते दिनों इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसमें शाहरुख खान के किरदार की झलकियां देखने को मिली थी। फिल्म को लेकर अभी तक लोग भी काफी उत्साहित हैं और शाहरुख कान के साथ उनकी बेटी सुहाना को भी पर्दे पर देखने को लिए बेकरार हैं। फिल्म इसी साल के क्रिसमस के करीब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की कहानी एक्शन से सराबोर होने वाली है और इसके प्रोमो में भी इसकी झलक देखने को मिली थी।
धुरंधर 2 का तोड़ सकती है रिकॉर्ड?
किंग फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से माना जा रहा है और इसका बजट भी 400 करोड़ रुपये है। शाहरुख खान के नाम का ब्रांड अब बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर सकता है और पहले भी उन्होंने ये साबित कर दिया था। शाहरुख की फिल्में जवान और पठान ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और किंग से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है और ये धुरंधर 2 का भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि शाहरुख खान की ये फिल्म कमाई के मामले में कितना तहलका मचा पाती है।



