Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रायस में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें सिर पर चोट लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के अलावा स्थानीय डॉक्टर भी मैदान पर पहुंचे। पहले स्ट्रेचर आया। फिर उन्हें एंबुलेस सो मैदान से अस्पताल ले जाया गया। इसके कारण 15 मिनट तक मैच रुका रहा। इस दौरान मैदान बिलकुल शांत था।

मामला पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद का है। की गेंद पर प्रियांश आर्या ने मिडऑफ की ओर शॉट खेला। एनगिडी कैच लेने के प्रयास में पीछे गए। वह गेंद से काफी दूर थे। उन्होंने पीछे की तरफ डाइव लगाकर कैच लेने का प्रयास किया। वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। पहले दुष्मंथा चमीरा को एनगिडी की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। बाद में विप्रज निगम ने उनकी जगह ली।
लुंगी एनगिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिक्कत की बात
लुंगी एनगिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिक्कत की बात है। एनगिडी ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने धीमी गेंदों से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 29.42 के औसत और 8.70 के इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। एनगिडी को जिस तरह की चोट लगी वह कम से कम 23 मैचों में नहीं खेलेंगे। मेडिकल अपडेट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि चोट कितनी गंभीर है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन ठोके
इससे पहले केएल राहुल की 67 गेंद पर 152 रनों की पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए। राहुल के अलावा नितीश राणा ने 44 गेंद पर 91 रनों की पारी खेली। केएल राहुल इस पारी के दौरान आईपीएल में 150 से ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। ।



