CricketIndia

IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर

Satya Report: India vs South Africa Women’s T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक मेजबान टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी, लेकिन पहले तीन मैचों में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। खासतौर पर गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं, जिससे टीम इंडिया दबाव में नजर आई।

IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर

अब सम्मान बचाने की चुनौती

सीरीज में 03 से पीछे होने के बाद अब भारतीय महिला टीम के सामने बाकी बचे दो मुकाबलों में सम्मान बचाने की बड़ी चुनौती है। टीम को न सिर्फ जीत हासिल करनी होगी, बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार दिखाना होगा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन बनाना जरूरी होगा, ताकि टीम वापसी की कोशिश कर सके और सीरीज को सम्मानजनक स्थिति में खत्म कर सके।

वांडरर्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। तीसरा टी20 भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे, लेकिन ने लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। इससे साफ है कि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। इस मैदान पर अब तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 14 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 175 रन रहा है, ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।

भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सकी हैं। अब आखिरी दो मुकाबलों में इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग ने सबसे ज्यादा निराश किया है, ऐसे में टीम के गेंदबाजों पर भी खास नजर रहेगी कि वे वापसी कर पाते हैं या नहीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply