DharamIndia

Numerology: भगवान शिव को प्रसन्न करती है इस मूलांक वालों की सादगी, भोलेनाथ की कृपा से जीवन में पाते हैं उन्नति

Satya Report: Numerology: अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक वालों को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इनकी शालीनता भगवान शिव को भाती है और इसलिए शिव जी की कृपा से इनको जीवन में शुभ फल भी मिलते हैं। इन मूलांकों में सबसे पहला नाम आता है मूलांक 2 वालों को जो चंद्रमा के स्वामित्व वाला मूलांक है। इसके साथ ही मूलांक 7 वालों पर भी भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है। आइए विस्तार से जानते हैं अब इसके बारे में। 

Numerology: भगवान शिव को प्रसन्न करती है इस मूलांक वालों की सादगी, भोलेनाथ की कृपा से जीवन में पाते हैं उन्नति
Numerology: भगवान शिव को प्रसन्न करती है इस मूलांक वालों की सादगी, भोलेनाथ की कृपा से जीवन में पाते हैं उन्नति

मूलांक 2

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष में चंद्रमा को सौम्य ग्रह माना जाता है और इस दिन जन्मे लोगों भी चंद्रमा की ही तरह सौम्यता देखने को मिलती है। इस मूलांक के लोग कोमल हृदय और शांत स्वभाव के होते हैं। चूंकि इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा शिव जी के प्रिय भक्त हैं इसलिए मूलांक 2 वालों पर शिव जी विशेष कृपा बरसती है। भगवान शिव की कृपा से इनको जीवन में उन्नति प्राप्त होती है और ये लोग अपने निष्कपट स्वभाव के चलते लोगों के बीच ख्याति भी पाते हैं। पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर इनको शुभ फल मिलते हैं क्योंकि ये रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं।  

मूलांक 7

मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है जिसे अध्यात्म का कारक माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग भी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इनका स्वभाव अंतर्मुखी होता है इसलिए भीड़ से अलग चलना इनको भाता है। इनकी शालीनता और गहरी सोच भगवान शिव को बहुत भाती है इसलिए शिव जी इनकी मुराद भी बहुत जल्दी सुनते हैं। एक योगी की तरह ये भीड़ से अलग रहते हैं जिसके कारण जीवन में अलग मुकाम पर ये पहुंचते हैं। इनकी समझदारी और शांत स्वभाव इनके अलग पहचान भी लोगों के बीच बनाता है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply