Satya Report: DC vs PBKS IPL 2026 Match 35 Highlight: श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की बदौलत पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में 6 विकेट से हराया और सीजन की छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पंजाब के 13 अंक हो गए और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से बनी हुई है।

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। केएल राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए और 265 का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज बन गया।
खबर में अपडेट किया जा रहा है…



