Trending

शीशे सा चमकेगा चेहरा, नजर होगी तेज! विटामिन ई से भरपूर ये 5 वेजिटेरियन फूड खाएं

Satya Report: विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में बादाम को शामिल कर सकते हैं. बेस्ट तरीका है कि रोजाना 34 बादाम रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं. यूएसडीए के मुताबिक, 100 ग्राम बादाम में 25.6 मिलीग्राम विटामिन ई होता है. ये गुड फैट्स का भी बढ़िया सोर्स है.

शीशे सा चमकेगा चेहरा, नजर होगी तेज! विटामिन ई से भरपूर ये 5 वेजिटेरियन फूड खाएं
शीशे सा चमकेगा चेहरा, नजर होगी तेज! विटामिन ई से भरपूर ये 5 वेजिटेरियन फूड खाएं

व्हीट जर्म ऑयल भी विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स है. USDA का डेटा कहता है कि 100 ग्राम व्हीट जर्म ऑयल में 149 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है. दरअसल ये तेल गेहूं के सबसे अंदरूनी पौष्टिक हिस्से से निकाला जाता है. इस नेचुरल ऑयल में विटामिन ई के अलावा लिनोलिक एसिड जैसे गुड फैट भी होते हैं. ये त्वचा में नमी बनाए रखने से लेकर बालों को पोषण देने और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है. इसे खाने का सही तरीका है कि सलाद ड्रेसिंग और सूप आदि में ऊपर से मिलाएं. इसे पकाना नहीं चाहिए.

सूरजमुखी के बीज भी विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स होते हैं. सौ ग्राम सनफ्लावर सीड्स में 35.2 मिलीग्राम विटामिन ई होता है. इसी के साथ इसमें बीटाटोकोफेरोल होता है जो विटामिन ई फैमिला की ही एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है. ये भी आपकी स्किन की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करता है.

विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप हेजलनट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. ये बादाम और अखरोट की तरह ही एक नट है जो कई विटामिन का बढ़िया सोर्स है. 100 ग्राम हेजल नट में 15 मिलीग्राम विटामिन ई होता है तो वहीं इसमें विटामिन ए और सी की भी अच्छी मात्रा रहती है.

सर्दियों में मूंगफली खूब पसंद की जाती है, क्योंकि ये ठंडे मौसम के ही नट्स हैं. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर का डेटा कहता है कि 100 ग्राम मूंगफली के दानों में 8.33 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है. तो इसमें फैटी एसिड्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं. वहीं मूंगफली प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply