Satya Report: Amravati District: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर दर्यापुर ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई गई. दर्यापुरबनोसा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन, आरती और महाप्रसाद का लाभ लिया.

फोटोब्राह्मण सभाकार्यक्रम की शुरुआत उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के हाथों दीप प्रज्वलन और पूजन से हुई. मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच भगवान परशुराम की आरती की गई. ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष भरत शुक्ला ने अतिथि सतीश कुलकर्णी का स्वागत किया. इस अवसर पर सभा की ओर से अध्यक्ष भरत शुक्ला और नवनिर्वाचित पार्षद विजया शुक्ला का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर विशेष सत्कार किया.
नागपुर के शाम पांडे और उनके समूह द्वारा रामायण के सुंदरकांड का सुमधुर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता रही. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुधाकर भारसाकले, भाजपा नेता बालासाहेब हिंगणीकर, बाबाराव पाटिल बरवट सहित विभिन्न दलों के पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित थे.
साथ ही माहेश्वरी, जैन, गुजराती और अग्रवाल समाज के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. समापन पर सभी उपस्थितों को महाप्रसाद वितरित किया गया. सफल बनाने हेमंत पाठक, शशांक देशपांडे, धनंजय जोशी, बंडूभाऊ शर्मा, प्रमोद जोशी, दीपक उफाले, हर्षल तोत्रे, महेश शर्मा, प्रभाकर जोशी, वर्षाताई उफाले, अनिल तिवारी और जय शुक्ला सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया.



