CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के लगा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर भी हुए पीछे

Satya Report: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने और 103 रन की तूफानी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली। उन्होंने इस पारी में 12 छक्के लगा दिए। यह एक आईपीएल पारी में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वैभव ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। साथ ही कई धाकड़े बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ा है।

वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के लगा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर भी हुए पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के लगा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर भी हुए पीछे

ने 37 गेंद पर 103 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 278 से अधिक का था। इस पारी में उन्होंने चौके पांच लगाए और छक्के 12 जड़े। वह अब एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, क्योंकि मुरली विजय भी उनके साथ नंबर 1 पर थे। अब वैभव उनसे भी आगे निकल गए हैं।

एक IPL पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • 12 : वैभव सूर्यवंशी vs SRH, 2026*
  • 11 : मुरली विजय vs RR, 2010
  • 11 : वैभव सूर्यवंशी vs GT, 2025
  • 10 : संजू सैमसन vs RCB, 2018
  • 10 : श्रेयस अय्यर vs MI, 2023
  • 10 : अभिषेक शर्मा vs PBKS, 2025

वैभव सूर्यवंशी का दूसरा आईपीएल शतक

वैभव सूर्यवंशी का यह आईपीएल में दूसरा शतक है। इससे पहले आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 गेंद पर शतक जड़ा था। इस पारी में वैभव ने 36 गेंद पर सेंचुरी पूरी की। यह भी है। वहीं वैभव ने इसी के साथ इस सीजन में 31 चौके और सबसे ज्यादा 32 छक्के भी लगा दिए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में भी वह इस पारी के बाद नंबर 1 पर हैं। इस सीजन वह शतक लगाने वाले छठे भारतीय बने। उनसे पहले तिलक वर्मा, संजू सैमसन , साई सुदर्शन, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा ने शतक लगाए थे। यह सबसे तेज शतक भी है इस सीजन के लिहाज से।

Talk about making a first impression! 🤯

Vaibhav Sooryavanshi and the art of taking on the best 👊

Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/WejHcwinCl

— IndianPremierLeague April 25, 2026

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने 6 छक्के लगाकर तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी आगाज करते हुए पहली 6 गेंद पर ही पांच छक्के लगाए। उन्होंने प्रफुल हिंगे के पहले ओवर में लगातार चार छक्के ठोके और फिर कमिंस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने छह छक्के लगाकर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply