CricketIndia

IND vs SA 4th T20I: भारतीय टीम ने चौथे मुकाबले को 14 रनों से किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने हासिल किए 5 विकेट

Satya Report: IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीकी महिला टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने तीनों मैचों को जीतने के साथ सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया जिसे टीम इंडिया ने 14 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

IND vs SA 4th T20I: भारतीय टीम ने चौथे मुकाबले को 14 रनों से किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने हासिल किए 5 विकेट
IND vs SA 4th T20I: भारतीय टीम ने चौथे मुकाबले को 14 रनों से किया अपने नाम, दीप्ति शर्मा ने हासिल किए 5 विकेट

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 43 रनों की पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा दीप्ति शर्मा के बल्ले से 36 जबकि ऋचा घोष ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में एलिजमारी मार्क्स और कायला रेनेके ने 22 विकेट हासिल किए, इसके अलावा तुमी सेखुखुने ने एक विकेट अपने नाम किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 32 के स्कोर पर कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट के रूप में गंवा दिया। वहीं इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। अफ्रीकी टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अकेले ही 5 विकेट अपने नाम किए, वहीं इसके अलावा क्रांति गौड़, श्री चरणी, काश्वी गौतम और शैफाली वर्मा ने 11 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर , दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका महिला टीम लौरा वोल्वार्ड्ट , सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता , अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिजमारी मार्क्स।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply