CricketIndia

DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड रन चेज, दिल्ली को 6 विकेट से हराया; श्रेयस-प्रभसिमरन ने लगाए अर्धशतक

Satya Report: IPL 2026 RCB vs SRH: श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में 6 विकेट से हरा दिया और इस सीजन की छठी जीत हासिल की। इस जीत के साथ पंजाब की टीम के 13 अंक हो गए और ये टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर मजबूती के साथ बनी हुई है।

DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड रन चेज, दिल्ली को 6 विकेट से हराया; श्रेयस-प्रभसिमरन ने लगाए अर्धशतक
DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड रन चेज, दिल्ली को 6 विकेट से हराया; श्रेयस-प्रभसिमरन ने लगाए अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने केएल राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 265 रन बनाकर मैच को जीत लिया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। इस मैच में केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Delhi Capitals 
264/2

vs

Punjab Kings  
265/4

Match Ended
Punjab Kings beat Delhi Capitals by 6 wickets

प्रभसिमरनश्रेयस ने लगाए अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 76 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और आउट हो गए। कूपर कोनोली 17 रन बनाकर आउट हो गए। नेहल वढ़ेरा 25 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 36 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। शशांक सिंह भी 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 2 जबकि अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने एकएक विकेट लिए।

केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पंजाब के खिलाफ इस मैच में 26 गेंदों पर पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 47 गेंदों पर लगाया। केएल राहुल इस मैच में 152 रन बनाकर नाबाद रहे और ये उनके आईपीएल करियर की बेस्ट पारी भी रही। यही नहीं वो आईपीएल में सबसे ज्यादा बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बैटर भी बने। पथुम निसांका 11 रन के स्कोर पर आउट हुए। नितिश राणा ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 91 रन बनाकर आउट हुए। नितिश और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों पर 220 रन की साझेदारी हुई। पंजाब के लिए अर्शदीप और बार्टलेट ने एकएक विकेट लिए।

दिल्लीपंजाब ने प्लेइंग 11 में नहीं किया कोई बदलाव

दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा पंजाब ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं किया। स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन दिल्ली ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल , पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल , नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply