CricketIndia

IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान

Satya Report: IPL 2026 Orange Cap: IPL 2026 में 25 अप्रैल को दोदो मैच खेले गए और ये दोनों ही मुकाबले काफी हाई स्कोरिंग रहे। इन दो मैचों के बाद जारी सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में काफी उथलपुथल देखने को मिली है। दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच से पहले तक ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास था, लेकिन दिन के दोनों मैच के खत्म होने के बाद यहां बदलाव देखने को मिला। विराट कोहली देखते ही देखते ऑरेंज कैप की रेस में पहले से सीधा पांचवें पायादन पर पहुंच गए। एक ही दिन में कुल 3 खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया।

IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान
IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान

IPL 2026: किस खिलाड़ी ने बनाए हैं इस सीजन सबसे ज्यादा रन

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शतक लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए थे। उन्होंने 152 रन की पारी खेलकर लंबी छलांग लगाई और टॉप पर अपना कब्जा जमाया। केएल राहुल के नाम अब 7 पारियों में 357 रन दर्ज हैं। इसके बाद दिन के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया। शतक लगाने के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर वो टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके नाम अब 8 मैचों में 357 रन हो गए हैं। लेकिन दिन के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इसी के साथ इस सीजन 8 मैचों में उनके नाम 380 रन हो गए हैं।

विराट कोहली को हुआ नुकसान

इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विराट इस लिस्ट में पहले से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इस सीजन अब तक 7 मैचों में 328 रन दर्ज हैं। वहीं चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन का नाम है। क्लासेन ने इस सीजन अब तक 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप5 बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा 380
  • वैभव सूर्यवंशी ​ 357
  • केएल राहुल 357
  • हेनरिक क्लासेन 349
  • विराट कोहली 328

26 अप्रैल को खेले जाएंगे दो मुकाबले

आईपीएल में 26 अप्रैल को भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ये मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply