CricketIndia

वैभव की हैमस्ट्रिंग इंजरी पर राजस्थान के बैटिंग कोच ने दिया अपडेट, 40 से कम गेंदों पर तीसरी बार टी20 में किया यह कमाल

Satya Report: हैदराबाद के खिलाफ ने शतकीय पारी खेली, लेकिन फिर भी इस टीम को जीत नहीं मिल पाई। राजस्थान और हैदराबाद का मुकाबला काफी शानदार रहा जिसमें वैभव की पारी पर अभिषेक और इशान का अर्धशतक भारी पड़ गया। बेहद रोमांचक इस मैच में हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली, लेकिन इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी परेशानी में दिखे। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी और अब उनकी हालत कैसी है इसके बारे में टीम के कोच विक्रम राठौड़ ने बताया।

वैभव की हैमस्ट्रिंग इंजरी पर राजस्थान के बैटिंग कोच ने दिया अपडेट, 40 से कम गेंदों पर तीसरी बार टी20 में किया यह कमाल
वैभव की हैमस्ट्रिंग इंजरी पर राजस्थान के बैटिंग कोच ने दिया अपडेट, 40 से कम गेंदों पर तीसरी बार टी20 में किया यह कमाल

वैभव को मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी और वो दो लोगों के सहारे मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए थे। वैभव की इंजरी पर मैच के बाद टीम के कोच विक्रम राठौड़ ने बताया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में कुछ समस्या महसूस हो रही थी, लेकिन अब वो ठीक हैं। उनका इलाज किया गया और वो अच्छे दिख रहे हैं। उनकी इंजरी गंभीर नहीं दिख रही है और सबकुछ सही लग रहा है। हालांकि वैभव अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर विक्रम ने कुछ नहीं कहा।

वैभव ने तीसरी बार टी20 में लगाया 40 से कम गेंदों पर शतक

ने हैदराबाद के खिलाफ अपना दूसरा आईपीएल शतक लगाया। उन्होंने इस मैच में ये कमाल 36 गेंदों पर किया जबकि इससे पहले यानी आईपीएल 2025 में उन्होंने 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। टी20 में ये तीसरा मौका था जब वैभव ने 40 गेंदों पर शतक लगाने का कमाल किया। वैभव ने अब अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल की बराबरी कर ली जिन्होंने टी20 में इससे पहले तीनतीन बार 40 से कम गेंदों पर शतक लगाने के कमाल किया था।

टी20 में 40 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स

3 शतक – अभिषेक शर्मा
3 शतक – उर्विल पटेल
3 शतक – वैभव सूर्यवंशी
2 शतक – डेविड मिलर
2 शतक – फिन एलन

ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply