Satya Report: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। हैदराबाद ने इस सीजन लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इशान किशन 74 और अभिषेक शर्मा 57 रन की पारियां इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़ीं।

यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
228/6
Sunrisers Hyderabad
229/5
Match Ended
Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 5 wickets
इस मैच में पैट कमिंस की वापसी हुई, उन्होंने आते ही टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 103 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से इशान मलिंगा को 2 विकेट मिले। वहीं पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को 11 विकेट मिला।



