Satya Report: अक्षय कुमार, सनी देओल, ऋतिक रोशन, संजय दत्त और बॉबी देओल के साथ काम कर चुकी अमीषा पटेल अपने कई दमदार किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में अलगअलग तरह की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ पुरानी फिल्मों के बारे में बात की और बताया की उनका फिल्मी सफर कितने उतारचढ़ाव से भरा रहा है। अमीषा ने हाल ही में खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्म छोड़ने के बाद उन्हें ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ कैसे मिली।

अमीषा पटेल की इस बात से इंप्रेस हुए आमिर खान
अमीषा पटेल ने बताया कि आमिर खान के साथ उनके रिश्ते और ‘लगान’ की कास्टिंग के दौरान आए एक पुराने मोड़ ने उन्हें यह मौका दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ‘बॉलीवुड बबल’ के साथ बातचीत के दौरान, अमीषा से पूछा गया कि क्या उन्हें यह रोल इसलिए मिला क्योंकि आमिर ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उनकी समझदारी से काफी प्रभावित हुए थे? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘दरअसल, आमिर ने BBC पर मेरा एक इंटरव्यू देखा था और उन्हें मैं काफी समझदार लगी। इसके अलावा हमने दिल्ली में एक साथ एक इंटरव्यू भी किया था। जब वे कैमरे वगैरह सेट करके इंटरव्यू शुरू करने की तैयारी कर रहे थे तो आमिर और मैंने ‘नॉट्स एंड क्रॉसेस’ खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान हमारी आपस में खूब जमी… हमने किताबों और दूसरी कई चीजों पर खुलकर बातें कीं।’
ऐश्वर्या राय ने क्यों छोड़ी ‘मंगल पांडे’
अमीषा के ‘मंगल पांडे’ में आने से पहले ज्वाला का रोल सबसे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया गया था। उस समय फिल्म से उनके हटने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने साफ किया कि यह स्थिति प्रोड्यूसर और उनके प्रतिनिधियों के बीच हुई किसी असहमति की वजह से पैदा हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से इस मामले को सबके सामने हैंडल किया गया था, उसके लिए प्रोड्यूसर ने उनसे माफी भी मांगी थी। हालांकि, उस समय प्रोड्यूसर बॉबी बेदी ने कहा गया था कि एग्रीमेंट साइन करने के बाद ऐश्वर्या अपनी फीस में बदलाव करना चाहती थीं, जो नहीं हो सका और उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
ऐश्वर्या राय ने छोड़ी फिल्म तो चमकी अमीषा की किस्मत
ऐश्वर्या के फिल्म छोड़ने के बाद अमीषा पटेल को ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में एक बंगाली विधवा ‘ज्वाला’ के रोल के लिए चुना गया। आमिर खान और अमीषा पटेल की साथ में यह पहली फिल्म थी। आज भी उन्हें वो दिन याद कर खुशी होती है कि उन्हें ये मौका मिला।
देओल ब्रदर्स संग काम कर चुकी अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने बॉबी देओल के साथ ‘हमराज’, ‘क्रांति’ और ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसी फिल्मों में काम किया है। सनी देओल के साथ ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘गदर 2’ और ‘तीसरी आंख: द हिडन कैमरा’ में नजर आई।
ये भी पढे़ं



