CricketIndia

LSG vs KKR: सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, LSG को मिली सीजन की छठी हार

Satya Report: LSG vs KKR: IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसका नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकला। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। रिंकू ने 51 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। कैमरन ग्रीन ने 34 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी 155 रन का स्कोर बनाया। इस तरह स्कोर बराबर होने पर मैच सुपर ओवर में चला गया है। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए टीम का स्कोर 155 रन पहुंचाया। सुपर ओवर में लखनऊ का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और टीम 2 विकेट खोकर 1 रन ही बना सकी। इसके बाद कोलकाता ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

LSG vs KKR: सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, LSG को मिली सीजन की छठी हार
LSG vs KKR: सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, LSG को मिली सीजन की छठी हार

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे , टिम सीफर्ट , कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत , निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply