IndiaTrending

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, 232 यात्रियों से भरी स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में लगी आग; 6 झुलसे और रनवे बंद

Satya Report: दिल्ली में शनिवार दे रात आईजीआई एयरपोर्ट पर हादसा हो गया। रात में स्विस एयर की उड़ान संख्या एल एक्स147 जब विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाला था, तब टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन नंबर 1 में तकनीकी खराबी आई और आग लग गई। उस समय विमान की गति लगभग 104 नोट्स थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, 232 यात्रियों से भरी स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में लगी आग; 6 झुलसे और रनवे बंद
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, 232 यात्रियों से भरी स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में लगी आग; 6 झुलसे और रनवे बंद

पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद कर दिया और विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

आग की चपेट में आने से 6 यात्री झुलसे
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रनवे बंद
फिलहाल रनवे संख्या 28 को बंद कर दिया गया है और स्विस एयर ने यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों का इंतजाम करने के लिए एक टास्क फोर्स तैनात की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply