CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी क्या होंगे अगले मैच से बाहर? RR के कोच ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Satya Report: Vaibhav Sooryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। उन्होंने 38 बॉल पर 103 रन की पारी खेली। हालांकि बल्लेबाजी करने के बाद वैभव जब फील्डिंग के लिए मैदान पर आए तब वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान दिखे। इस वजह से सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान अचानक लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद के बाद उन्होंने हैमस्ट्रिंग पकड़ ली, जिसके बाद फिजियो और सपोर्ट स्टाफ की मदद से वो मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह फील्डिंग के लिए वापस नहीं लौटे।

वैभव सूर्यवंशी क्या होंगे अगले मैच से बाहर? RR के कोच ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी क्या होंगे अगले मैच से बाहर? RR के कोच ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट

वैभव सूर्यवंशी की इंजरी पर RR के कोच ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत से परेशान देख राजस्थान के फैंस के मन में इस बात की टेंशन है कि वो अगले मैच में खेलेंगे या नहीं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने मैच के बाद वैभव के चोट की लेकर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन अब वह ठीक लग रहे हैं। उनका इलाज किया गया है। एकदो दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी, लेकिन फिलहाल चोट गंभीर नहीं लग रही। राठौर के इस बयान से ये साफ लग रहा है कि वैभव अगले मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं।

पंजाब किंग्स से होगा राजस्थान का अगला मैच

राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मैच 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ खेलना है, जो इस समय टूर्नामेंट में अजेय हैं। PBKS ने लगातार छह मैच जीतकर टॉप पोजिशन हासिल कर रखी है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया था। ऐसे में अगर सूर्यवंशी फिट नहीं होते, तो राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला और भी मुश्किल हो सकता है। वैभव इस वक्त टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, RR की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव पर निर्भर करती है। ऐसे में उनका फिट रहना टीम के लिए काफी जरूरी है।

पॉइंट्स टेबल में कहां है राजस्थान की टीम?

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार 4 जीत के साथ की थी। लेकिन इसके बाद उन्हें अगले चार में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है। रियान पराग की टीम 8 मैचों में 5 जीत और 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन उन्हें दो मैचों में हरा चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें एक मैच में हराया था।

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply