CricketIndia

‘वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा- हाइब्रिड मॉडल अपनाएं

Satya Report: 15 साल की उम्र में ही सबकी नजरों का केंद्र बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया और इस लीग में ये उनका दूसरा शतक था। उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और बल्ले से शानदार प्रदर्शन ने भारतीय चयनकर्ताओं को दुविधा में डाल दिया है। इस साल के आखिर में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने हैं ऐसे में उन्हें भारतीय सीनियर टीम में डेब्यू कराने की मांग और भी जोर पकड़ने लगी है।

‘वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा- हाइब्रिड मॉडल अपनाएं
‘वैभव सूर्यवंशी को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा- हाइब्रिड मॉडल अपनाएं

वैभव के डेब्यू में जल्दबाजी ना करें

के खेल की तारीफ हर कोई कर रहा है और हैदराबाद कप्तान पैट कमिंस ने भी इस युवा खिलाड़ी को अपना फेवरेट बताया। पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ अब ज़ोरशोर से यह मांग कर रहे हैं कि सूर्यवंशी को तुरंत भारत की टी20 टीम में शामिल किया जाए और कुछ तो यहं तक कह रहे हैं कि वह देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस बीच वेस्ट इंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने सावधानी बरतने की सलाह दी और भारतीय टीम मैनेजमेंट से आग्रह किया कि वे वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू कराने में जल्दबाजी न करें।

लारा जैसा बर्ताव वैभव के साथ करें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी ब्रैथवेट ने इस बात का जिक्र किया कि कैसे वेस्टइंडीज ने एक समय खेल के महानतम बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा को तराशा था। उन्हें सीधे इंटरनेशनल मैदान में उतारने के बजाय, लारा को पहले सीनियर टीम में शामिल किया गया जहां उन्होंने विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों के साथ रहकर सीखा और फिर डेब्यू किया। ब्रेथवेट ने ईएसपीए क्रिकइंफो के टाइम आउट शो में कहा कि वैभव मैं माफी चाहता हूं लेकिन अगर आप देखें कि वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा को कैसे संभाला। वह एक जबरदस्त टैलेंट थे और यह यह सब जानते थे तो वेस्टइंडीज ने क्या किया। उन्होंने उन्हें विव रिचर्ड्स और दूसरे बड़े खिलाड़ियों के साथ उन्हें टीम में शामिल किया, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला।

वैभव के लिए भारत को अपनाना चाहिए हाइब्रिड मॉडल

ब्रेथवेट ने आगे कहा कि वह एक अलग दौर था जब बहुत सारे टूर मैच होते थे और उन्होंने अपना डेब्यू किए बिना ही सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलकर अनुभव हासिल किया। इसके बाद हम जानते हैं कि डेब्यू करने के बाद उनका करियर कैसा रहा। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को एक हाइब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए यानी सूर्यवंशी को तुरंत टीम में शामिल किए बिना उन्हें पहले राष्ट्रीय सेटअप का हिस्सा बनाना चाहिए। वहां उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इसके बाद उन्हें डेब्यू का मौका देना चाहिए।

संजूअभिषेक टॉप पर, इशान अब राहुलनितिश से आगे; में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप5 भारतीय

इशान किशन ने 74 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव और एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड एक साथ तोड़ा जबकि अपनी पारी में 3 छक्के लगाकर केएल राहुल और नितिश राणा से आगे निकल गए। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply