CricketIndia

CSK vs GT Higlights: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई सुदर्शन का बेहतरीन अर्धशतक

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। 159 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाए। साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

CSK vs GT Higlights: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई सुदर्शन का बेहतरीन अर्धशतक
CSK vs GT Higlights: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई सुदर्शन का बेहतरीन अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद पर 74 रन बनाए। शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने 6 गेंद पर 18 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 9 गेंद पर 15 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15 गेंद पर 11 रन बनाए। उर्विल पटेल ने 4 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 रन बनाए। सरफराज खान बगैर खाता खोले आउट हुए। अकील होसैन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। अरशद खान ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 11 विकेट लिए।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
158/7

vs

Gujarat Titans  
162/2

Match Ended
Gujarat Titans beat Chennai Super Kings by 8 wickets

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 46 गेंद पर 87 रन बनाए। शुभमन गिल ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। जोस बटलर ने 30 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 1 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अकील होसैन और नूर अहमद ने 11 विकेट लिए। गुजरात की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। अरशद खान को मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में उर्विल पटेल को मौका मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ , उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुभमन गिल , जोस बटलर , शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply