Trending

अचार को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए आज़माए ये आसान टिप्स, सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी

Satya Report: भारतीय घरों में अचार सिर्फ एक साइड डिश नहीं, बल्कि खाने का स्वाद बढ़ाने वाला खास हिस्सा होता है। लेकिन अक्सर सही देखभाल न होने पर अचार में फफूंदी लग जाती है जिससे वह बहुत जल्दी खराब होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि अचार लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित बना रहे, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। इन कुछ टिप्स अपनाकर आप अचार को सालों तक बिना फफूंदी के सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

अचार को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए आज़माए ये आसान टिप्स, सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी
अचार को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए आज़माए ये आसान टिप्स, सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी

अचार में फफूंद रोकने और हटाने के उपाय

  • अचार को नमी से बचाएं: अचार के जार को इस्तेमाल से पहले उसे अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाएं। अगर उसमें ज़रा भी पानी या नमी होगी तो अचार खराब हो सकता है और फंगस लग सकता है। साथ ही अचार को रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे की जगह कांच या चीनी मिट्टी के जार का ही इस्तेमाल करें।

  • तेल का भरपूर करें इस्तेमाल: अचार के जार में ऊपर तक सरसों का तेल भरें ताकि अचार पूरी तरह डूबा रहे। तेल भरपूर मात्रा में होने से अचार में फंगस नहीं लगता है। यह अचार को फंगस से बचने का प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव तरीका है। आप 23 चम्मच सिरका भी मिला सकते हैं, जो पीएच लेवल कम कर फंगस रोकता है।

  • अचार में सूखे चम्मच का करें इस्तेमाल: अचार निकलने के लिए सिर्फ सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। अगर चम्मच में ज़रा भी पानी लगा है तो इससे फफूंद आ सकता है इसलिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।

  • हफ्ते में धूप दिखाएं: अचार को 34 दिनों तक तेज धूप में रखें ताकि उसकी नमी खत्म हो जाए। साथ ही अचार में नमक और हल्दी का सही अनुपात रखें, और एक चुटकी हींग मिलाने से फफूंद नहीं लगती। 

  • फफूंद हटाएं: अचार के जिस हिस्से में फफूंद है, उसे चम्मच से हटाकर फेंक दें और बचे हुए अचार को अच्छी तरह चेक करें। फफूंद हटाने के बाद, अचार में ताजा, सरसों का तेल गर्म करके डालें ताकि तेल का स्तर अचार के ऊपर रहे। आवश्यकतानुसार नमक और हींग भी मिला सकते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply