Trending

तारीफ करती नहीं थकेगी ननद, गिफ्ट में दें इन प्रिंट की साड़ियां

Satya Report: बंधेज प्रिंट भारतीय घरों में पारंपरिक मौकों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. शादी हो या फिर फेस्टिवल इस प्रिंट की साड़ियां बढ़िया लुक देती हैं. आप आलिया भट्ट की तरह रेड और ऑरेंज कॉम्बिनेशन की सिंपल ग्रिंट पैटर्न बंधेज साड़ी गिफ्ट कर सकती हैं. इसके अलावा अब ऐसी बंधेज साड़ियां भी आ रही हैं, जिसके बॉर्डर और बॉटम में जरी के साथ ही बनारसी वर्क होता है.
Image:stylebyami

तारीफ करती नहीं थकेगी ननद, गिफ्ट में दें इन प्रिंट की साड़ियां
तारीफ करती नहीं थकेगी ननद, गिफ्ट में दें इन प्रिंट की साड़ियां

कृति सेनन ने वाइट वेस वाली एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट साड़ी कैरी की है, जिसमें वो एफर्टलेस स्टाइलिश लग रही हैं. एक्ट्रेस ने एसेसरीज से लेकर हेयर स्टाइल और मेकअप तक अपने लुक को मिनिमलिस्टिक रखा है. इस तरह की साड़ी यूथफुल और ट्रेंडी लुक देने में मदद करती है. आप ऐसी साड़ी भी गिफ्ट कर सकती हैं जो समर और मानसून सीजन में कमाल का स्टनिंग लुक देगी. Image:kritisanon

कलमकारी साड़ियां रिच लुक देती हैं और हर मौके के लिए परफेक्ट रहती है. हर महिला को एक कलमकारी साड़ी तो अपनी वार्डरोब में शामिल करनी ही चाहिए. आप इस प्रिंट का साड़ी अगर किसी को गिफ्ट करेंगी तो वो आपकी तारीफ जरूर करेगा. एक्ट्रेस प्राची शाह की ये कलमकारी साड़ी भी बेहद खूबसूरत लग रही है. इन साड़ियों में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है और बांस की छड़ी से हाथों से पेंटिंग करते हैं. इसमें पौराणिक कथाओं और नेचर से प्रेरित प्रिंट बने होते हैं.
Image:prachee_shah_paandya

आप अपनी ननद को इकत प्रिंट की साड़ी भी दे सकती हैं. एक्ट्रेस विद्या बालन ने ये साड़ी शेरनी के प्रमोशन पर कैरी की थी, जिसमें उनका लुक रॉयल और क्लासी है. दरअसल इस साड़ी में प्रिंट को अलग से नहीं छापा जाता है, बल्कि धागों की रंगाई की जाती है और बुनाई से उसमें पैटर्न बनाए जाते हैं. इसमें ज्योमैट्रिक पैटर्न, लहरिया, फूलपत्तियां, बेल, नेचर से इंस्पायर पशुपक्षियों के डिजाइन उकेरे जाते हैं.
Image:balanvidya

गिफ्ट करने के लिए आप विद्या बालन की इस साड़ी डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रस ने पिंक, पर्पल, गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन वाली लहरिया प्रिंट साड़ी कैरी की है, जिसमें किनारों पर लेस वर्क किया गया है. ये प्रिंट पानी की लहरों से इंस्पायर होता है और काफी पुराना है. एक तरह से ये टाई एंड डाई प्रिंटिंग होती है.
Image:balanvidya

मधुबनी एक आर्ट है जो बिहार के मिथिला की कला विरासत को दिखाती है. इस प्रिंट की साड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं और एलिगेंट लुक देती हैं. आप न सिर्फ मधुबनी प्रिंट की साड़ी गिफ्ट कर सकती हैं बल्कि अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. ये साड़ी आपको एस्थेटिक और सोफेस्टिकेटेड लुक देगी. 

Image:vardhmancollection09

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply