IndiaTrending

शिवपुरी में अदाणी के केंद्र से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया उद्घाटन…

Satya Report: MadhyaPradesh: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित एक अदाणी विकास केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जहां उन्हें गारमेंट प्रोडक्शन और स्किल डेवलपमेंट के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य है।

शिवपुरी में अदाणी के केंद्र से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया उद्घाटन…
शिवपुरी में अदाणी के केंद्र से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया उद्घाटन…

बता दें, यह सेंटर बदरवास में स्थित है और 48,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। केंद्र में 600 आधुनिक सिलाई मशीनें स्थापित की गई हैं, जो महिलाओं को न केवल प्रशिक्षित करेंगी, बल्कि प्रोडक्शन में भी सहयोग प्रदान करेंगी। इस फैसिलिटी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

बता दें, शनिवार को उद्घाटन समारोह के दौरान बोलते हुए, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन की तारीफ किया। उन्होंने कहा, “यह केंद्र महिलाओं की उम्मीदों को आकार देने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंच प्रदान करने का एक शानदार प्रयास है।”

अदाणी फाउंडेशन का “स्वाभिमान प्रोग्राम” पूरे देश में महिलाओं को सस्टेनेबल रोजीरोटी से जोड़ने का लक्ष्य रखता है। इस प्रोग्राम के तहत, आगामी समय में करीब 1,500 महिलाओं को नियमित आय मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालनपोषण कर सकेंगी।

यह पहल महिलाओं को घरेलू आय बढ़ाने, उनके काम की स्थिति में सुधार और माइग्रेशन की आवश्यकता को कम करने के साथसाथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर देती है। इस केंद्र से महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

सिंधिया ने इस उद्घाटन के मौके पर यह भी बताया कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिससे वे अपने परिवारों का बेहतर समर्थन करने में सक्षम हो सकेंगी। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply