Trending

गर्मी में बाहर निकलने से पहले जरूर करें ये तैयारियां, हीट स्ट्रोक से होगा बचाव

Satya Report: गर्मी में ठंडक रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं जैसे कूलर, पंखा, एसी चलाना. ठंडी ड्रिंक्स, आइसक्रीम, ठंडा पानी पीना. सूती और ढीले कपड़े पहनना, लेकिन कई बार काम की वजह से धूप में भी जाना पड़ता है. ऐसे में हीट स्ट्रोक होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है, क्योंकि बाहर तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं डिहाइड्रेशन को बढ़ाती हैं. इससे तेज सिरदर्द, मितली, उल्टी, शरीर का टेम्परेचर बढ़ना, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर निकलने से पहले कुछ तैयारियां जरूर करें.

गर्मी में बाहर निकलने से पहले जरूर करें ये तैयारियां, हीट स्ट्रोक से होगा बचाव
गर्मी में बाहर निकलने से पहले जरूर करें ये तैयारियां, हीट स्ट्रोक से होगा बचाव

हीट वेव की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है. इस मौसम में न सिर्फ त्वचा पर रैशेज, खराब डाइजेशन जैसी समस्याएं होती हैं, बल्कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे मामले भी बढ़ जाते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी होती है दरअसल बहुत ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और तेज धूप डिहाइड्रेशन को और भी बढ़ा सकती है. इससे बचना बहुत जरूरी है. जान लेते हैं कि घर से बाहर निकलते वक्त क्या तैयारियां करें.

हल्की चीजें खा लें

गर्मी में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो खाली पेट निकलने की गलती कतई न करें. इससे आपको चक्कर आ सकते हैं. इसके अलावा एंजाइम सक्रिय न होने की वजह से हीट स्ट्रोक की संभावना भी बढ़ जाती है, लेकिन हैवी, मसालेदार, तला हुआ खाना खआने से बचें. घर से निकलने से पहले जरूरी है कि आप कुछ हल्का खाएं. वेजिटेबल लिक्विड खिचड़ी, दही, उपमा, खीरा, ककड़ी और नारियल पानी भी पी सकते हैं.

सूती कपड़ा रखें साथ

तेज धूप में अगर बाहर निकल रहे हैं तो अपने साथ एक सूती कपड़ा जरूर रखें. इससे आपको रास्ते में काफी हेल्प होती है. अगर धूप बहुत तेज है तो आप सूती कपड़े से पसीना पोंछ सकते हैं, जिससे काफी रिलैक्स मिलता है. ये आपकी त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है. इसका यूज आप चेहरे को धूप से बचाने के लिए भी कर सकते हैं.

Getty Images

सनग्लास जरूर पहनें

तेज धूप और गर्म हवाएं आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं, इससे ड्राईनेस हो सकती है और आंखों में दर्द महसूस होने लगता है. इसलिए अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो सनग्लास जरूर पहनें. खासतौर पर आपको अगर धूप में पैदल चलना है या फिर बाइक राइडिंग करनी है तो सनग्लास जरूर लगाएं.

पानी की बोतल रखें

बाहर निकलने से पहले अपने बैग में एक पानी की बोतल जरूर डालें. ये रास्ते में आपको हाइड्रेट रहने में मदद करेगी. आप चाहे तो पानी में थोड़ा सा नींबू और काला नमक मिला लें और फिर बोतल में भरकर साथ में रखें. ये तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है. सादा प्लास्टिक की बजाय ऐसी बोतल का यूज करें जो पानी को ठंडा रखे या फिर कांच की बोतल कैरी करना सही रहता है.

सिर को ढकने की चीजें

तेज धूप में घर से बाहर जाने से पहले अपने साथ सिर ढकने की चीजें जरूर रखें. जैसे हैट, कैप, या फिर बेस्ट रहेगा कि आप छाता कैरी करें. ये आपके सिर के साथ बॉडी के ज्यादातर हिस्से को धूप से बचाने में कारगर होता है. इससे त्वचा भी नहीं झुलसती है और सिर पर भी सीधी धूप नहीं लगती है.

सनस्क्रीन लगाएं

तेज धूप में हीट स्ट्रोक से बचाव के अलावा त्वचा का ख्याल रखना भी जरूरी है. कुछ लोगों को गर्मी में धूप के संपर्क में आते ही रैशेज होने लगते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप जब भी बाहर जाएं तो चेहरे के साथ ही हाथपैरों पर 50+ एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply