CricketIndia

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से एकतरफा दर्ज की जीत, सुदर्शन ने खेली शानदार 87 रनों की पारी

Satya Report: CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 37वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी।

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से एकतरफा दर्ज की जीत, सुदर्शन ने खेली शानदार 87 रनों की पारी
CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से एकतरफा दर्ज की जीत, सुदर्शन ने खेली शानदार 87 रनों की पारी

सीएसके की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे यहां से उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को एक छोर से संभालने के साथ अंत तक बल्लेबाजी की जिसमें उनके बल्ले से 60 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट हासिल किए तो वहीं अरशद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 11 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस टीम को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 33 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। यहां से सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 60 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी ने इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। साई सुदर्शन के बल्ले से इस मैच में 87 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं बटलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। सीएसके की तरफ से गेंदबाजी में अकील होसेन और नूर अहमद ने 11 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन , रुतुराज गायकवाड , उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह।

गुजरात टाइटंस साई सुदर्शन, शुभमन गिल , जोस बटलर , शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

सीएसके  सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट।

गुजरात टाइटंस  राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply