Satya Report: IPL 2026 LSG vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुई। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा। हालांकि पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आया।

शुरुआती झटकों से टूटी केकेआर की पारी
कोलकाता ने सिर्फ 31 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद 15 ओवर तक स्कोर 93 रन पर 7 विकेट तक पहुंच गया और बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था। टिम सिफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 रन और रोवमैन पॉवेल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा सके।
Slog overs hitting at its BEST! 🤯
Rinku Singh smashed four consecutive 6️⃣s in the final over 💥
Relive the carnage ▶️ https://t.co/n2oQJNleMB#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR pic.twitter.com/SKwjyRP58R
— IndianPremierLeague April 26, 2026
रिंकू सिंह की धमाकेदार वापसी
ऐसे मुश्किल हालात में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपना दम दिखाया। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली और पूरी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
6⃣, 6⃣, 6⃣, 6⃣ 🤯
🎥 Enjoy Rinku Singh’s sizzling ballstriking in the last over 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/98wGgWK14c
— IndianPremierLeague April 26, 2026
मोहसिन खान का कहर
इस मैच में को “ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड” के तहत विवादित तरीके से आउट दिया गया, जिसने काफी चर्चा बटोरी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर केकेआर की बल्लेबाजी को तहसनहस कर दिया।
मोहसिन खान ने , टिम सिफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले भारत के छठे अनकैप्ड गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि अंकित राजपूत, वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और आकाश मधवाल हासिल कर चुके हैं।



