Satya Report: Carlos Alcaraz is out of the French Open: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। रोलां गैरो में अपने खिताब का बचाव करने से पहले उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाए, लेकिन रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया कि वह समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में उन्होंने जोखिम न लेते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। पिछले साल अल्काराज ने इटली के यानिक सिनर को पांच घंटे 29 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर खिताब जीता था।

बार्सिलोना ओपन में लगी थी चोट
अल्काराज को यह चोट बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी, जब वह ओटो विर्टानेन के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस मुकाबले में उन्हें बीच में ही रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। मैच के दौरान उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट भी लिया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अगले दौर से पहले ट्रेनिंग भी छोड़ दी और अंततः टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। यही चोट अब उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है।
इटालियन ओपन से भी लिया नाम वापस
फ्रेंच ओपन के अलावा अल्काराज ने इटालियन ओपन, जिसे रोम मास्टर्स भी कहा जाता है, से भी अपना नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 6 मई से 16 मई तक खेला जाना है। इस फैसले का मतलब है कि वह इस साल के क्लेकोर्ट सीजन के बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अल्काराज ने अपने बयान में कहा, “आज किए गए टेस्ट के बाद हमने फैसला किया है कि सावधानी बरतना जरूरी है, इसलिए मैं रोम मास्टर्स और रोलां गैरो में हिस्सा नहीं लूंगा।”
जोकोविच और सिनर के लिए मौका
के बाहर होने से फ्रेंच ओपन 2026 में खिताब की दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अब सर्बिया के दिग्गज और इटली के यानिक सिनर के लिए ट्रॉफी जीतने का मौका और मजबूत माना जा रहा है। पिछले कुछ समय में अल्काराज और सिनर ने बड़े टूर्नामेंट्स में जोकोविच को कड़ी टक्कर दी है, लेकिन इस बार अल्काराज की गैरमौजूदगी से समीकरण बदल सकते हैं। फ्रेंच ओपन 2026 का आयोजन 24 मई से 7 जून तक होना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टूर्नामेंट में कौन खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ता है और खिताब अपने नाम करता है।



