Satya Report: इतिहास में पहली बार किसी ने आधिकारिक मैराथन दो घंटे से कम समय पूरा किया गया। लंदन मैराथन में केन्या के सबेस्टियन सावे ने 1 घंटे, 59 मिनट और 30 सेकंड में दौड़ पूरी करके इतिहास रच दिया। पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड केन्या के केल्विन किप्टम के नाम था, जिन्होंने 2023 में शिकागो में 2 घंटे 35 सेकेंड में दौड़कर उपलब्धि अपने नाम की थी।

31 साल के सावे ने कभी मैराथन न हारने का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। इससे भी ज्यादा खास बात यह थी कि इथियोपिया के योमिफ केजेल्चा और युगांडा के जैकब किप्लिमो रविवार को लंदन मैराथन में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने भी 2 घंटे 35 सेकेंड में ही दौड़ पूरी की। केजेल्चा अपनी पहली मैराथन में दौड़ रहे थे।
सावे ने क्या कहा?
सावे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बीबीसी स्पोर्ट को बताया, ‘मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं खुश हूं। यह मेरे लिए याद रखने वाला दिन है। हमने दौड़ अच्छी शुरू की और दौड़ के आखिर में मैं मजबूत महसूस कर रहा था। मुझे याद है कि मेरे साथी इथियोपियाई धावक ने टक्कर दिया। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरी बहुत मदद की। आखिर में, फिनिश लाइन पर पहुंचने के बाद, मैंने समय देखा, मैं बहुत उत्साहित था।’
दर्शकों को धन्यवाद
सावे ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं दर्शकों को हमें हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत मदद की क्योंकि अगर वे नहीं होते तो आपको ऐसा महसूस नहीं होता कि आपसे इतना प्यार किया जाता है। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत मदद की क्योंकि उनके उत्साह बढ़ाने से आप बहुत खुश और मजबूत महसूस करते हैं और आगे बढ़ने का मन करता है। इसीलिए मैं कह सकता हूं कि आज जो हुआ वह सिर्फ़ मेरे लिए नहीं बल्कि लंदन में हम सभी के लिए है।’
सावे ने पिछला लंदम मैराथन भी जीता था
सावे ने पिछले साल लंदन मैराथन दो घंटे, दो मिनट और 27 सेकंड में जीती थी। इस साल की रेस से पहले उन्हें न सिर्फ फिर से जीतने, बल्कि किप्टम के तीन साल पुराने दो घंटे, एक मिनट और 25 सेकंड के कोर्स रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद थी।
फर्राटा चैंपियन नित्या गांधे ने खोली तेलंगाना सिस्टम की पोल
इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 100 मीटर की विजेता और एशियाई पदकधारी नित्या गांधे ने राज्य सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को जरूरी प्रशिक्षण, प्रायोजक और मेडिकल सपोर्ट नहीं मिल रहा, जबकि पदक जीतने के बाद ही उनकी याद आती है। ।



