DharamIndia

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह सूर्य और बुध की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और आर्थिक लाभ

Satya Report: Weekly Lucky Horoscope 27th April to 3rd May 2026: नए सप्ताह की शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है वहीं इस सप्ताह का अंत 3 मई को होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में सूर्य ग्रह 28 तारीख को शुक्र के नक्षत्र भरणी में संचार करेंगे वहीं बुध ग्रह भी इस हफ्ते अस्त हो जाएंगे। ग्रह की यह बदली चाल कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।  

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह सूर्य और बुध की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और आर्थिक लाभ
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह सूर्य और बुध की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और आर्थिक लाभ

मेष राशि 

इस हफ्ते की शुरुआत में सूर्य का नक्षत्र बदलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और करियर के क्षेत्र में पदप्रतिष्ठा बढ़ने के भी योग हैं। आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी वहीं आप नए कार्यों की शुरुआत भी इस हफ्ते में कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। 

कर्क राशि 

इस राशि के जातकों को कारोबार में मुनाफा मिलने के योग हैं। मानसिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किस्मत का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने से आपको खुशी मिलेगी। सेहत में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। 

सिंह राशि 

इस सप्ताह आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपकी ऊर्जा सहकर्मी और घर के लोग भी महसूस कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर सिंह वालों को मानसम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य भी आपके साथ खड़ा है इसलिए आपकी मनोकामनाएं भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कुछ नया करने का विचार इस राशि के जातक बना सकते हैं। विदेशी कारोबार से लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को अच्छे परिणाम इस सप्ताह में मिलने के योग है। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा, कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। इस राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति निभाएंगे और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply