Uttar Pradesh

बरेली में फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर फंसी महिला, ठग ने APK फाइल भेजकर उड़ा दिए 5.25 लाख रुपए

Satya Report: Bareilly Cyber ​​Fraud: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के बैंक खाते से सवा पांच लाख रुपये उड़ा लिए गए. यह घटना इज्जतनगर इलाके के कर्मचारी नगर की ऑफिसर्स कॉलोनी की रहने वाली मंजू के साथ हुई. उन्होंने बताया कि यह सब एक छोटी सी गलती की वजह से हुआ, जो अब लोगों के लिए बड़ी सीख बन सकती है. मंजू ने 19 अप्रैल को एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से सामान मंगाया था.

बरेली में फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर फंसी महिला, ठग ने APK फाइल भेजकर उड़ा दिए 5.25 लाख रुपए
बरेली में फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर फंसी महिला, ठग ने APK फाइल भेजकर उड़ा दिए 5.25 लाख रुपए

उन्हें उम्मीद थी कि पार्सल समय पर पहुंच जाएगा, लेकिन तय तारीख पर डिलीवरी नहीं हुई. पार्सल न मिलने पर उन्होंने इंटरनेट पर उस वेबसाइट का कस्टमर केयर नंबर खोजा. इंटरनेट पर जो नंबर मिला, उसी पर उन्होंने कॉल कर दिया. लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह नंबर असली कंपनी का नहीं, बल्कि साइबर ठगों का था. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और बहुत ही भरोसे के साथ बात की.

ठगों ने महिला का मोबाइल किया हैक

उसने मंजू से बैंक से जुड़ी डिटेल और मोबाइल से जुड़ी जानकारी मांगी. मंजू को लगा कि वह सही जगह बात कर रही हैं, इसलिए उन्होंने जानकारी साझा कर दी. इसके बाद ठग ने मंजू को व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी. ठग ने कहा कि यह ‘शिकायत और सुझाव’ से जुड़ी फाइल है, जिससे उनकी समस्या जल्दी सुलझ जाएगी. मंजू ने बिना ज्यादा सोचेसमझे उस फाइल को डाउनलोड कर लिया और खोल दिया. जैसे ही उन्होंने फाइल ओपन की, उनका मोबाइल हैक हो गया.

पांच ट्रांजेक्शन में खाली किया खाता

मोबाइल हैक होते ही ठगों को उनके बैंक खाते तक पहुंच मिल गई. इसके बाद ठगों ने पांच अलगअलग ट्रांजेक्शन में उनके खाते से कुल सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए. पैसे कटने का मैसेज आने पर मंजू को शक हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना के बाद मंजू ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. बाद में उन्होंने साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत दी. थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ठगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी वेबसाइट का कस्टमर केयर नंबर केवल उसकी आधिकारिक साइट से ही लें. किसी अनजान नंबर पर कॉल करने से बचें. साथ ही, व्हाट्सएप या किसी भी प्लेटफॉर्म पर आई अनजान एपीके फाइल को कभी डाउनलोड न करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply