CricketIndia

Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल

Satya Report: IPL 2026 Points Table after LSG vs KKR Match: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।कोलकाता और लखनऊ के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता ने जीत दर्ज की।

Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल
Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल

इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप4 टीमों की स्थिति तो बरकरार रही, लेकिन निचले पायदान पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। जीत के साथ केकेआर ने जोरदार छलांग लगाई, जबकि एलएसजी फिसलकर आखिरी स्थान पर पहुंच गई।

KKR ने लगाई लंबी छलांग

मैच से पहले केकेआर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद वह 2 पायदान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर पहुंच गई है। यह टीम की 8 मैचों में दूसरी जीत है। अब केकेआर के 5 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट 0.751 है।

रिंकू सिंह और सुनील नरेन बने जीत के हीरो

इस जीत में रिंकू सिंह और का बड़ा योगदान रहा। रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और साथ ही 5 कैच भी लपके, जिसमें सुपर ओवर का अहम कैच भी शामिल था। वहीं, सुनील नरेन ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया और सुपर ओवर में सिर्फ 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

हार के बाद LSG सबसे नीचे

दूसरी ओर, इस हार के बाद एलएसजी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.106 है।

 

बाकी टीमों की स्थिति

पॉइंट्स टेबल में टॉप4 में , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर मौजूद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply