Uttar Pradesh

दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी हरकत, रूठ गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी… कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, फिर पहनाई जयमाल

Satya Report: Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील होतेहोते बचा, जब दुल्हन ने दूल्हे के दोस्तों की अभद्र टिप्पणी पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया. खुशियों के माहौल के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया और एक समय तो ऐसा लगा कि यह शादी अब टूट जाएगी. रविवार की रात बहेड़ी के एक बारात घर में शादी का जश्न जोरों पर था. बैंडबाजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे और रस्मों का सिलसिला जारी था. जैसे ही जयमाला का समय आया, दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मुस्कुराते हुए स्टेज पर पहुंची. इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने अतिउत्साह में आकर दुल्हन की सहेलियों पर भद्दी और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.

दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी हरकत, रूठ गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी… कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, फिर पहनाई जयमाल
दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी हरकत, रूठ गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी… कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, फिर पहनाई जयमाल

यह बात स्वाभिमानी दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने सबके सामने वरमाला डालने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन बिना रस्म पूरी किए ही स्टेज से उतरकर सीधे अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया. दुल्हन के इस कड़े तेवर ने घरातियों और बारातियों के होश उड़ा दिए.

घंटों चली पंचायत, मानमनुहार का दौर

शादी की रस्में अचानक रुक जाने से बारात घर में गहमागहमी मच गई. दूल्हा और उसके परिजन सकते में थे. वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज हो गए. दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदारों और बुजुर्गों की फौज उसके कमरे तक पहुंची, लेकिन वह अपनी सहेलियों के सम्मान से समझौता करने को तैयार नहीं थी. दुल्हन का कहना था कि जो लोग शादी के पहले दिन ही उसकी सहेलियों का सम्मान नहीं कर सकते, वे आगे क्या करेंगे?

माफी मांगनी पड़ी तब जाकर पिघली दुल्हन

काफी देर तक चली मानमनुहार और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ कि गलती करने वाले दोस्तों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी. माहौल को बिगड़ता देख और शादी पर आए संकट को समझते हुए दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों से सबके सामने कान पकड़कर माफी मांगी. दोस्तों के माफी मांगने के बाद ही दुल्हन का गुस्सा शांत हुआ. इसके बाद वह दोबारा स्टेज पर आई और जयमाला की रस्म पूरी की गई.

अगले दिन दुल्हन खुशीखुशी विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में वे दोस्त भी शामिल थे, जिन्हें दुल्हन के गुस्से ने एक बड़ा सबक सिखा दिया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply