CricketIndia

ऋषभ पंत की लखनऊ गंवा चुकी है 8 में से 6 मैच, इस टीम के अब प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

Satya Report: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त गंभीर मुश्किल में है। इस टीम को अपने 8वें लीग मैच में घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सुपर ओपर में हार मिली। ये लखनऊ की 8वें मैच में छठी हार रही और ये टीम इस हार के बाद अंकतालिका में 4 अंक के साथ 10वें स्थान पर है। यहां से इस टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना आसान काम तो नहीं है, लेकिन इस टीम के लिए उम्मीद अभी बाकी है।

ऋषभ पंत की लखनऊ गंवा चुकी है 8 में से 6 मैच, इस टीम के अब प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
ऋषभ पंत की लखनऊ गंवा चुकी है 8 में से 6 मैच, इस टीम के अब प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

लखनऊ को जीतने होंगे सभी 6 मैच

तकनीकी रूप से अगर देखा जाए तो अभी लखनऊ के पास प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बाकी है, लेकिन ये डगर कांटों से भरी हुई है जससे पार पाना पंत के लिए काफी मुश्किल होगा, खास तौर पर जब उनकी टीम बेहद खराब क्रिकेट खेल रही है। लखनऊ को अब 6 मैच और खेलने हैं और अगर इस टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अगले सभी 6 मैच जीतने ही होंगे। इस टीम के अभी 4 अंक हैं और 6 मैच जीतने के बाद इसके 16 अंक हो जाएंगे और इस स्थिति में उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद रहेगी।

एक हार के बाद दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर

लखनऊ को अभी 6 लीग मैच और खेलने हैं, लेकिन अगर वो एक मैच हार भी जाती है तो उसके कुल 14 अंक हो जाएंगे। यानी इस स्थिति में ये टीम अपने दम पर तो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। इसे फिर टॉप 4 में जगह बनाने के लिए अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। पंत की टीम का नेट रन रेट काफी खराब है और अगर ये टीम 14 अंक पर अटक जाती है तो उसे काफी बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे जिससे कि दूसरी टीम जिनके 14 अंक हैं उनसे लखनऊ का रन रेट बेहतर हो सके।

2 हार मिली तो टीम हो जाएगी बाहर

लखनऊ की टीम अगर 6 में से एक मैच हारती है तब भी उसके लिए कुछ संभावनाएं रहने वाली है, लेकिन अगर ये टीम 6 में से दो मैच हार जाती है तो फिर ये प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी। 6 में से 2 मैच हारने के बाद इस टीम के कुल 12 अंक ही रहेंगे और ऐसे में वो आगे नहीं बढ़ पाएगी। लखनऊ के लिए अब बाकी के बचे सभी 6 मैच करो या मरो वाला है। उन्हें ना सिर्फ ये मैच जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की कोशिश भी करनी होगी।

लखनऊ की मुख्य समस्या

लखनऊ की टीम की बैटिंग कागज पर शानदार है, लेकिन सच तो ये है कि ये टीम अभी सबसे ज्यादा ऋषभ पंत पर ही निर्भर कर रही है। टीम के अन्य बल्लेबाज जैसे कि मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन लगातार रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। बल्लेबाजों का नहीं चल पाना इस टीम की हार की अब तक सबसे बड़ी वजह रही है। टीम की गेंदबाजी जरूर अच्छी हो रही है जिसमें मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी शामिल हैं। इस टीम को अपनी बैटिंग में सुधार करने की जरूरत है।

को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा हाइब्रिड मॉडल अपनाएं

वैभव को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारत को उनके साथ ब्रायन लारा जैसे बर्ताव करना चाहिए और इस युवा बैटर के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply