Satya Report: Nailshapesguide: हाथों को सुंदर दिखाने के लिए महिलाएं मैनीक्योर और नेल आर्ट करवाती हैं। अगर आपके हाथ की उंगलियां मोटी औऱ छोटी हैं तो उन्हें लंबा और पतला दिखाने में आपके नेल के शेप्स थोड़ी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सही नेल शेप की जानकारी होनी चाहिए। नेल शेप्स कितनी तरह के होते हैं और मोटी उंगलियों पर किस तरह के नेल शेप्स ज्यादा अच्छे लगते हैं, आइए जानें इनके बारे में।

कितनी तरह के होते हैं नेल शेप्स?
राउंड शेप
राउंड शेप में नेल्स के किनारे हल्के गोल रखे जाते हैं। यह छोटे और चौड़े नाखून वालों के लिए सही शेप है। इसे करवाने का फायदा यह है कि यह बहुत नेचुरल दिखते हैं और कम टूटने का खतरा रहता है।
स्क्वायर शेप
स्क्वायर शेप की बात करें तो इसमें सीधी टिप और शार्प किनारे होते हैं। लंबी उंगलियों के लिए बेस्ट हैं। यह स्ट्रॉन्ग शेप होते हैं। जल्दी खराब नहीं होते हैं। प्रोफेशनल और क्लासी लुक देते हैं।
स्क्वोवल शेप
स्क्वोवल शेप में स्क्वायर और राउंड शेप का मिक्स देखने को मिलता है। यह लगभग हर हैंड टाइप के लिए बेस्ट रहते हैं। यह न ज्यादा शार्प होते हैं और न ज्यादा गोल। यह मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देते हैं।
ओवल शेप
ओवल शेप में नेल की शेप अंडाकार रखी जाती है। यह छोटी और मोटी उंगलियों के लिए बेस्ट रहते हैं। इन्हें कराने से फिंगर्स लंबी और स्लिम दिखती हैं।
आलमंड शेप
आलमंड शेप में नेल्स को बादाम जैसी शेप दी जाती है। यह मीडियम से लंबे नाखूनों पर अच्छे लगते हैं। इसे करवाने से हाथों को स्लिम और स्टाइलिश दिखाया जा सकता है।
कॉफिन शेप
कॉफिन शेप को बैलेरीना शेप भी कहा जाता है। इसमें ऊपर से फ्लैट और साइड्स टेपर रखे जाते हैं। यह लंबे नेल्स के लिए बेस्ट रहते हैं। इसमें नेल आर्ट के लिए काफी स्पेस मिल जाता है।
स्टिलेटो शेप
स्टिलेटो शेप में शेप बहुत नुकीली रखी जाती है। यह फैशन एक्सपेरिमेंट करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह दिखने में बहुत यूनिक और अट्रैक्टिव लगते हैं।
लिपस्टिक शेप
लिपस्टिक शेप की बात करें तो यह दिखने में लिपस्टिक जैसे होते हैं। यानी इनकी शेप तिरछी होती है। यह यूनिक स्टाइल पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
एज शेप
एज शेप में नेल्स के बीच में रिड्ज बनती है। यह आर्टिफिशियल नेल्स के लिए सही शेप है। यह काफी अलग शेप है।
फ्लेयर शेप
फ्लेयर शेप में ऊपर की तरफ चौड़ी रखी जाती है। यह एक्सपेरिमेंटल लुक है।
उंगलियों को लंबा और पतला दिखाने के लिए चुने ये शेप्स
अगर आपकी उंगलियां मोटी हैं तो आपको बादाम के आकार चुनने चाहिए। इनमें नाखूनों के सिरे को गोल रखा जाता है जबकि किनारे पतले होते हैं। इसके अलावा आप अंडाकार शेप भी ट्राई कर सकती हैं। इनका गोल आकार आपके नाखूनों की प्राकृतिक आकृति को नहीं बदलता, बल्कि उन्हें थोड़ी लंबाई देता है। इसके अलावा आप स्टिलेटो नाखून की शेप भी बनवा सकती हैं। यह अधिक नुकीला दिखता है। इससे हाथ की उंगलियां लंबी दिखती हैं।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”



