Satya Report: आईपीएल 2026 के 38 मैच खत्म हो चुके हैं और अब तक अगर देखा जाए तो पंजाब किंग्स का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है। इसके बाद आरसीबी, हैदराबाद, राजस्थान भी लगातार अच्छा कर रही है जबकि अन्य टीमों में गुजरात, चेन्नई, दिल्ली का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है। अब तक खेले गए मैचों में मुंबई इंडियंस, केकेआर और लखनऊ का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है।

अब 38 मैचों के बाद प्लेऑफ की तस्वीरें कुछकुछ साफ होने लगी है, लेकिन अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि कौनकौन प्लेऑफ में पहुंच पाएगा क्योंकि उलटफेर की संभावना अभी भी है। हालांकि क्रिकबज पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और रोहन गावस्कर ने बताया कि इस सीजन में किनकिन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है और इन दोनों ने सभी टीमों को 10 में से नंबर भी दिए।
सहवाग ने पंजाबआरसीबी को दिए 10 अंक
रोहित गावस्कर ने जहां पंजाब को 10 में से 9.5 अंक दिए तो वहीं सहवाग ने इस टीम को 10 में से 10 अंक दिए और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की बात कही। आरसीबी को रोहन ने 9.5 जबकि सहवाग ने 10 अंक दिए और कहा कि ये भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इसके बाद हैदराबाद को गावस्कर ने 7.5 अंक दिए जबकि सहवाग ने इस टीम को 8 अंक दिए और कहा कि कमिंस के आने से इस टीम की गेंदबाजी अब बेहतर हो गई है।
सीएसके को सहवाग ने दिए 5 अंक
राजस्थान को गावस्कर ने 7.5 अंक दिए और कहा कि इनकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन बाद में ये टीम थोड़ा भटक गई वहीं सहवाग ने वैभव की टीम को 7 अंक दिए। चेन्नई सुपर किंग्स को रोहन ने 6 अंक दिए जबकि सहवाग ने 5 अंक दिए और कहा कि इस टीम ने अब तक वो क्रिकेट नहीं खेली जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इस टीम की बैटिंग ज्यादा अच्छी नहीं दिख रही, हो सकता है मैं गलत हो जाऊं, लेकिन इस टीम के बैटर्स को रन बनाने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स को रोहन ने 6 जबकि सहवाग ने 5 नंबर दिए।
मुंबई को रोहनसहवाग ने दिए 44 अंक
रोहन गावस्कर ने गिल की टीम गुजरात को 6 नंबर दिए जबकि सहवाग ने इस टीम को 5 नंबर दिए और कहा कि इनके मध्यक्रम के बैटर तो रन ही नहीं बना रहा। आप कब तक टॉप 3 पर निर्भर रहोगे, वो भी तो कभी आउट होंगे। मुंबई इंडियंस को सहवाग और रोहन दोनों ने ही 44 अंक दिए। सहवाग ने कहा कि ये टीम काफी खराब खेल रही है और ऐसा लग ही नहीं रहा कि ये टीम 5 बार की चैंपियन है। रोहन व सहवाग ने लखनऊ को 33 अंक दिए जबकि इन दोनों ने केकेआर को 11 नंबर दिए। सहवाग ने कहा कि केकेआर की ना तो बैटिंग चल रही है ना बॉलिंग चल रही है। इन दोनों ने सभी टीम को उनके अब तक के प्रदर्शन के आधार पर रेट किया।
को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा हाइब्रिड मॉडल अपनाएं
वैभव को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारत को उनके साथ ब्रायन लारा जैसे बर्ताव करना चाहिए और इस युवा बैटर के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए।


